RAIPUR. राजधानी रायपुर के सदर बाजार बूढ़ापारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी गई हैं। घटनास्थ्ल पर पुलिस की टीम भी मौजूद है। पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया है। फिलहाल आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना SBI प्रबंधन को दे दी गई है। ट्रैफिक को भी कुछ देर के लिए रोका दिया गया है। हालांकि फायर ब्रिगेड ने हालात पर काबू पा लिया है। पुलिस ने ATM के आस-पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक और बुक स्टॉल को एहतियातन बंद करवा दिया गया है। मार्किट होने के कारण यहां कई दुकानें हैं, इसलिए एहतियातन उन्हें भी बंद करने को कहा गया है। फिलहाल बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी गई है।

आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर 3 बजे उन लोगो ने ATM से धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते ATM से आग ली लपटे बाहर आने लगी और कुछ ही समय में आग ने भीषण रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत फ्रायर ब्रिगेड को इस की सूचना दी। एटीएम में कितना कैश था यह तो बैंक अधिकारियों के आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।







































