तीरंदाज, डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया का नशा सभी पर छाया हुआ। लोग लाइक और कमेंट्स के दिवाने हैं। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए लोग क्या नहीं करते। इसके लिए लोग तरह तरह के कॉमेड़ी वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं ताकि उनके फॉलोवर्स बढ़े। पर क्या कभी ऐसा सुना है कि फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए कोई इतना भी गिर जाएगा कि वह एक शर्मनाक काम करे।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सामने आया है। यह मामला फिरोजाबाद के थाना जसराना इलाके का है। यहां रहने वाले शख्स ने करीब एक माह पहले पत्नी का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने फेसबुक पर डाल दिया ताकि उसके फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ सके। पत्नी को जब पता चला कि उसके पति ने उसकी नहाते समय वीडियो बनाई और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया है तो बड़ा बवाल हुआ।

पत्नी ने इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। जरसाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 67 (सूचना प्रोद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008) के तहत केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद पति ने अपने फेसबुक अकाउंट से वीडियो डिलीट किया बल्कि अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया। लकिन तब तक काफी लोगों ने इस वीडियों को देख लिया।

पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में एक सर्कस में काम करता है। वह अपनी मां के साथ कासगंज में रहती है। महिला ने बताया कि उसके पति ने लगभग 1 माह पहले एक वीडियो कॉल किया था जिसमें जब वीडियो कॉल आया था तब पत्नी नहाने जा रही थी, नहाते समय भी पत्नी-पति की वीडियो कॉलिंग पर बात होती रही और पति ने वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद पत्नी का पूरा वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया।

इस मामले में फिरोजाबाद ग्रामीण एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पति ने फेसबुक से वीडियो हटाकर अकाउंट डिलीट कर दिया है। दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





































