RAIPUR. पुलिस विभाग में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। 48 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, वहीं दूसरे आदेश में पदोन्नति की शर्तों को पूरा करने वाले 113 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया है।

चार महीने पहले हटाए गए थे इंस्पेक्टर
गौरतलब है कि रायपुर पुलिस के इंस्पेक्टर्स का चार महीने पहले ही ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ थ। इसमें एक अफसर का तो एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफर था। दरअसल, सप्ताह भर पहले इंस्पेक्टर योगिता को डीडी नगर थाने से विधानसभा थाना भेजा गया था। मगर अब उन्हें राजेंद्र नगर थाना भेजा गया। संशोधित आदेश जारी किया गया है। उनके अलावा 3 और इंस्पेक्टर हटाए गए हैं।










































