तीरंदाज, इंदौर। शहर में एक सिटी बस में गुंडागर्दी करना बदमाश को भारी पड़ गया। बदमाश बस कंडक्टर को व ड्राइवर को चाकू दिखा रहा है और उसे धमकाता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाश बस ड्राइवर से रंगदारी कर रहा था। इसका एक वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने एक्शन लिया। वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकाला और उसी बस की सफाई करवाई। साथ ही ड्राइवर व कंडक्टर के पैर भी छुआए।
बस में चाकू दिखाकर रंगदारी कर रहा था बदमाश, इंदौरा पुलिस ने पकड़ने के बाद उसी बस की कराई सफाई, जुलूस भी निकाला @DGP_MP @hariips @IndoreCollector @Mithile98209829 pic.twitter.com/0xEBLkTvV1
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 24, 2022
यह घटना है इंदोर के खजराना थाने की है। 3 तीन दिन पहले सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को चाकू दिखाकर धमकाते हुए दो बदमाशों का वीडियो सामने आया था। इसमें एक बदमाश ने ड्राइवर के गले पर चाकू रख दिया था। बार बार चाकू मारने की धमकी भी दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बदमाशों को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इनका वो हाल किया जिसकी यह कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी अंकित और अतुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नशाखोरी करते हैं। नशा करने के लिए अक्सर सिटी बस में ड्राइवर और कंडक्टर को धमकाते थे। वायरल वीडियो में भी दोनों यही कर रहे थे। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है। दोनों कनाड़िया और तिलकनगर में पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

बस की कराई सफाई, पैदल भी घुमाया
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दोनों को पैदल घुमाया। पैदल ही दोनों को बस स्टैंड लेकर गए और वहां सिटी बस की सफाई कराई। इस दौरान पोछा भी लगवाया। इसके बाद दोनों बदमाशों से ड्राइवर व कंडक्टर के पैर छूकर माफी भी मांगी। इस दौरान बदमाशी नहीं करने की कसमें भी खाते रहे। दोनों बदमाशों की पुलिस ने पब्लिक के सामने पूरी रंगदारी निकाल दी।





































