तीरंदाज, डेस्क। रेलवे स्टेशन में सो रही महिला का बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना यूपी के मथुरा जंक्शन की है। यहां पर सो रही महिला के बगल से सात माह का बच्चा चोरी हो गया। इस घटना का सीसी टीवी फुटेज यूपी पुलिस के अफसर सचिन कौशिक ने ट्विटर पर शेयर कर आरोपी को पकड़ने में मदद की अपील की है।
ये व्यक्ति रे०स्टेशन मथुरा जं० से अपनी माँ के साथ सो रहे महज 7 माह के बच्चे को उठाकर ले गया।
इस व्यक्ति को पकड़वाने में मदद कीजिये।
आप सिर्फ Retweet कर इसके फ़ोटो/वीडियो को Groups में share कर दीजिये, विशेष कर कासगंज, बदायूँ और बरेली साइड में।
मुझे भरोसा है ये अवश्य पकड़ा जाएगा। pic.twitter.com/fTnuGbSlsi— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) August 27, 2022
सामने आए सीसी टीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग प्लेटफार्म पर सो रहे हैं। इस दौरान एक शख्स वहां पहुंचता है और आसपास देखने के बाद एक जगह पहुंचता है जहां महिला अपने बच्चे के साथ गहरी नींद में सोई हुई है। आसपास देखने के बाद शख्स बच्चे को धीरे से उठाता है और सामने खड़ी ट्रेन की ओर भाग जाता है। इस दौरान स्टेशन पर एक्का दुक्का व्यक्ति घूम रहे हैं लेकिन किसी ने उसे रोका नहीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश तेज कर दी गई है। यूपी पुलिस के अफसर सचिन कौशिक के ट्विट कर अपील जारी की है। वहीं जीआरपी थाना मथुरा जक्शन में इस मामले में आज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो जारी कर जनता से उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो साझा करने की अपील की है। मथुरा के साथ आसपास के स्टेशनों में भी आरोपी शख्स की तलाश की जा रही है।






































