भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर भिलाई निगम में सेवा सारथी की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भिलाई के लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। निगम में नई जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस सेवा को शुरू किया गया है।
निगम द्वारा शुरू किया गया सेवा सारथी भिलाई के मोहल्ले, वार्ड एवं घरों तक पहुंचेगी। सेवा सारथी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। सेवा सारथी स्वयं मोहल्ले, वार्ड एवं घरों तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी। प्रारंभिक रूप से इसमें 12 प्रकार की सेवाएं इसमें प्रदान की जा रही है।
इन 12 सेवाओं में प्रमुख रूप से जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, नल कनेक्शन, विवाह प्रमाण पत्र में सुधार, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं सुधार, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं सुधार, वृद्ध एवं विधवा पेंशन जैसी सुविधाएं लोगों को उनके मोहल्ले में ही मिलेंगी।
सेवा सारथी वार्ड, मोहल्लों तथा घरों में पहुंचकर लोगों को इन सुविधाओं का लाभ देगा, सारी प्रक्रियाएं ऑन द स्पॉट होंगी। लोगों को अनावश्यक भटकने से मुक्ति मिलेगी तथा दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। तुंहर सरकार तुंहर द्वार के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान करेंगे। भिलाई वासियों को इसके माध्यम से योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।
जो लोग इन प्रमाण पत्रों से वंचित है उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। जन-जन तक इन योजनाओं को पहुंचाने का काम सेवा सारथी करेगा। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने सेवा सारथी के माध्यम से प्रदत्त योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उठाने की अपील शहरवासियों से की है। सेवा सारथी के शुभारंभ के मौके पर महापौर से लेकर सभी एमआईसी सदस्य व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Bhilai, bhilai latest news, Bhilai Municipal Corporation, Bhilai News, Chhattisgarh, CM Bhupesh Baghel, corporation ward, hindi news, home reach service, local news, service charioteer, special service, खास सेवा, घर पहुंच सेवा, छत्तीसगढ़, तीरंदाज डॉट कॉम, निगम के वार्ड, भिलाई, भिलाई की ताज़ा खबर, भिलाई नगर निगम, भिलाई न्यूज, लोकल न्यूज, सीएम भूपेश बघेल, सेवा सारथी, हिन्दी न्यूज