तीरंदाज, रायपुर। मंगलवार को पूरा दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के नाम रहा। राजधानी रायपुर से लेकर उनके गृहग्राम व गृहजिले में उनका जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दिनभर सीएम हाउस में बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। इस मौके पर कई समर्थकों ने केक लाया और सीएम भूपेश बघेल ने उसे काटकर खुशियां साझा की।

इस दौरान एक केक ऐसा भी आया जिसे काटने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने तलवार उठाई। हालांकि यह तलवार आर्टिफिशियल थी लेकिन इसकी चर्चा होती रही। केक भी जंबो साइज का था। समर्थकों ने केक के साथ यह तलवार लाई जिससे केक काटा गया। साथ ही इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने सभी का आभार भी जताया।
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में भी सीएम बघेल ने अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर पाटन के ग्राम झीट पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। मुख्यमंत्री अपने पिता नंदकुमार बघेल और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को लेकर कहा बीजेपी को आंदोलन का हक है करने दो। वह विपक्ष में है, लेकिन 15 साल में उन्होंने जो नहीं किया हमने कर दिखाया। कर्मचारियों व अधिकारियों की मांगों पर लगातार पूरा करने की बात कही।

राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी ने दी बधाई
भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, अनिला भेंड़िया आदि ने बधाई दी।

इसके अलावा संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।


Came such a cake, CG News, Chhattisgarh, Chief Minister Bhupesh Baghel's birthday, CM Bhupesh Baghel, CM's birthday, Had to get a sword to cut, hindi news, local news, आया ऐसा केक, काटने के लिए मंगानी पड़ी तलवार, छत्तीसगढ़, तीरंदाज डॉट कॉम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन, लोकल न्यूज, सीएम का बर्थडे, सीएम भूपेश बघेल, सीजी न्यूज, हिन्दी न्यूज





































