तीरंदाज, डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से सचिन व सहवाग सहित दिग्गज क्रिकेटरों का जलवा दिखेगा। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) क्रिकेट टूर्नामेंट का ऐलान हो चुका है। मौजूदा आईपीएल के समाप्त होने के बाद यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बार इस सीरीज में भारत सहित विश्व के धाकड़ क्रिकेटरों के खेलने की संभावना है।






































