तीरंदाज, डेस्क। IPL 2022 में बड़ी खबर सामने आ रही है। रविन्द्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। 6 हार के बाद रविन्द्र जडेजा काफी दबाव में दिख रहे थे और इसका असर उनकी बल्लेबाजी में भी साफ देखा जा रहा था। इसके बाद मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी फिर से टीम की कमान सौंप दी है। आगे के मैचों में अब महेन्द्र सिंह धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे।






































