डबरा। मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। आरोपी ने अपने को हिंदू बताकर एक और बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। मामले में पुलिस ने दो दोषियों को गिरफ्तार किया है। उसके बाद आरोपी के घर पर कार्रवाई करने प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा, पर गली पतली होने के कारण हथौड़े चलाना शुरू कर दिया है।
लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सोमवार से ही सख्ती दिखाना शुरू कर दिया था। आरोपी राजू उर्फ इमरान के घर को तोडऩे की कार्रवाई की तैयारी कर लिया। हालांकि प्रशासन ने इसे एंटी माफिया अभियान की कार्रवाई बताते हुए आरोपी का घर शासकीय भूमि पर बने होने की बात कही। कार्रवाई के पहले पुलिस तैनात कर दिया गया था। तीन थानों का पुलिस बल, एसडीएम, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मामले के आरोपी के घर एसडीएम प्रदीप शर्मा और एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई टीम बनाई गई। नगर पालिका अमला लव जिहाद के आरोपी इमरान के जंगीपुरा मदरसा के पास स्थित घर पहुंचा, लेकिन घर सकरी गली में होने के कारण जेसीबी नहीं पहुंच सकी। उसके बाद नपा कर्मचारियों ने घर में हथोड़े चलाकर मकान को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की।
मुख्य आरोपी पकड़ाया तो परिजन घर छोड़कर भाग गए
कार्रवाई के पहले लव जिहाद के मामले में मुख्य आरोपी राजू उर्फ इमरान खान सहित एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके परिजन घर छोड़कर भाग गए। जब प्रशासन की टीम इमरान के घर को तोडऩे पहुंची तो वहां काई नहीं मिला।
सामान जप्त
इस दौरान प्रशासन की टीम ने सामान निकालकर उसे जप्त कर लिया। उसके बाद घर को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
नोटिस देने के बाद कार्रवाई
मामले में तहसीलदार दीपक शुक्ला ने कहा कि एंटी माफिया अभियान के तहत मकान तोड़े जाने की कार्रवाई की है, जिसका मकान है वह आपराधिक तत्व राजू उर्फ इमरान का है। उसने अन्य सम्प्रदाय की युवती से विवाह कर दुष्कृत्य किया था। मकान शासकीय भूमि पर होने के कारण विधिवत नोटिस देकर अतिक्रमण हटाया गया है।
(TNS)
Dabra district, Gwalior, latest news, love jihad latest news, love jihad news, Madhya Pradesh, madhya pradesh news, police deployed, the administration reached the house of the accused with a bulldozer, the case of love jihad, tirandaj.com, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, मध्य प्रदेश, लव जेहाद की ताजा खबरें, लव जेहाद न्यूज




































