BHOPAL NEWS. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपने पति पर नशे की हालत में दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच छोला थाना पुलिस कर रही है।

शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय पीड़िता आरोपी की दूसरी पत्नी है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, आरोपी पति नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती करता था और मारपीट भी करता था। महिला ने निजी अंगों पर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप भी लगाया है।

तबीयत बिगड़ने पर थाने पहुंची महिला
बताया जा रहा है कि कथित प्रताड़ना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह पुलिस थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्लंबर का काम करता है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति प्लंबर का काम करता है। फिलहाल छोला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।



































