रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेराजगारों के लिए बंपर वैकेन्सी निकली है। प्रदेश सरकार के जलसंसाधन विभाग में एक दो नहीं बल्कि 400 पदों पर वेकेन्सी निकाली गई है। विभाग में सब इंजीनियर (सिविल) बैकलॉग के 18 पद व सब इंजीनियर (सिविल) नियमित 382 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 8 अप्रेल को परीक्षा ली जाएगी।
राज्य सरकार ने जलसंसाधन विभाग में भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल आवेदन जमा करने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। सरकार द्वारा कहा गया है कि व्यापमं की अधिकारिक वेबसाइट पर इसका अपडेट मिलेगा। छात्र व्यपामं के साइट पर जाकर इस संबंध में अपडेट ले सकते हैं। जल्द ही आवेदन के संबंध में जानकारी अपडेट की जाएगी।
जलसंसाधन विभाग में नौकरी के लिए छत्तीसगढ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा सिविल इंजीनयरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से कम रखी गई है। वहीं इन पदों पर निर्धारित नियमों के मुताबिक आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। वहीं चयनित होने पर सातवें वेतनमान अनुसार 35 हजार 400 रुपए सैलरी मिलेगी।
व्यापमं की वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
विभाग में भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साइट पर इच्छुक छात्रों को पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं विभाग द्वारा आवेदन शुल्क भी तय किया है। विभाग के अनुसार सामान्य वर्ग को आवेदन करने के लिए 350 रुपए, ओबीसी को 250 रुपए तथा जबकि SC-ST वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा।