सुकमा। जिले में एक बार फिर नक्सलियों का क्रूर चेहरा सामने आया। बुधवार की देर शाम सुकमा में पूर्व उप सरपंच की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव सड़क पर फेंककर नक्सली फरार हो गए। पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार को सुबह मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंचनाम बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बटेर गांव निवासी मंडावी देवा बंडा ग्राम पंचायत में उपसरपंच रह चुका था। वह अपने पूरे परिवार के साथ कोंटा के बेस कैंप में रह रहा था। बुधवार से देर शाम को वाह अपने 4 साथियों के साथ मछली पकड़ने गया। मछली पकड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो रास्ते में 20 से अधिक नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। मंडावी देवा के साथियों को पहले वहां से भगाया उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
गुरुवार सुबी पुलिस को इसकी जानकारी हुई। पुलिस का अनुमान है कि मंडावी देवा की हत्या मुखबिरी के शक में की गई है गुरुवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिले इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराएंगे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस का अनुमान है कि मंडावी देवा की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में की गई है।
पुलिस ने बताया कि मंडावी देवा के पिता और भाई को भी पूर्व में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने मार दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मंडावी देवा के साथ मछली पकड़ने गए चार में से दो साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर क्या हुआ था। वहीं पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि हत्या होने के बाद पुलिस को रात में सूचना क्यों नहीं दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर भी जांच की लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। फिलहाल इस मामले में पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।