नंदनी और करण की पहचान करीब तीन वर्ष पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी को नंदनी पर बेवफाई का शक था, जिसके कारण दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। Read More
































