सुकुमा। जिले के कोंटा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक यात्री बस पलटने से 6 यात्री घायल हो गए हैं। इसमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जगदलपुर से आंध्रप्रदेश जाने वाले रूट पर हुई है। बस जगदलपुर से आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जा रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी यह बस बीती रात 9 बजे जगदलपुर से विजयवाड़ा के लिए निकली थी। आधीरात के बाद बस सुकमा जले के कोंटा क्षेत्र में असिरगुड़ा मोड़ के पास पहुंची थी। हादसा इसी दौरान हुआ। मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जब यह हादसा हुआ तक अधिकतर यात्री सो रहे थे। बस पलटने के बाद अफरा तफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित निकल गए वहीं 6 यात्री घायल हुए। घायलों को यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताइर जा रही है।
हरियाणा में तीन बसें टकराई, पांच की मौत
सोमवार की सुबह हरियाणा में भी बड़ा हादसा हुआ है। धुंध व कोहरे के कारण हरियाणा के अंबाला-दल्ली हाइवे पर तीन यात्री बसें आपस में टकरा गई। हादसा आज तड़के 3 बजे का बताया जा रहा है। बसें कटरा से दिल्ली की ओ जा रही थी। सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकने से उसके पीछे चल रही दो बसें इससे टकरा गई। हादसे के वक्त यात्री सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यात्रियों को निकाला। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पाताल में भर्ती कराया गया है।
TNS