पुष्पराज बस (क्रमांक CG 10 G 1464) रविवार को पेंड्रा से बिलासपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही बस बांसाझाल-चपोरा आश्रम के समीप नाले पर बनी पुलिया पर पहुंची, पुल का बीच का हिस्सा अचानक धंस गया और बस वहीं फंस गई। अचानक हुए हादसे से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। Read More













































