डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए अचानक धमाके से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। हादसा इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Read More
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो घटना के कारणों की जांच के लिए टीम गठित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। इस हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। Read More
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शातिर तरीके से सबूत मिटाने का प्रयास किया। उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए गमछे को पास के एक तालाब के पास ले जाकर जलाने की कोशिश की। जब गमछा पूरी तरह नहीं जला, तो उसने उसे गड्ढा खोदकर जमीन में छिपा दिया। हालांकि, पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर अधजला गमछा बरामद किया गया। Read More
सक्ती जिले के जैजैपुर शराब दुकान में काम करने वाले प्लेसमेंट सेल्समैन कर्मचारी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। जैजैपुर शराब दुकान के सामने पेट्रोल छिड़काव कर आग लगाते देख वहाँ शराब दुकान में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दौड़कर उसकी जान बचाई है। जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया गया, साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस जांच जुट गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ठनगन गांव में शिक्षक अनिल भार्गव की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षक की मौत सामान्य नहीं थी बल्कि उनकी पत्नी ने ही हत्या की थी। शराब पीने की आदत से तंग आकर पत्नी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। Read More