SAKTI NEWS. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।


हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ बॉयलर फटने से आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो घटना के कारणों की जांच के लिए टीम गठित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। इस हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।





































