घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के सुभाष ब्लॉक में अंकित सोनवानी गंभीर हालत में मिला था। उसके पैर में चाकू लगने से गहरा घाव हो गया था और काफी खून बह रहा था। परिजन उसे तत्काल एसईसीएल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, निजी अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। Read More






























