छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी और प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों और संबंधित प्राधिकारियों को नियमित रूप से TET आयोजित करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने कहा है कि पात्र शिक्षकों को पर्याप्त अवसर देने के लिए हर वर्ष दो बार, लगभग छह माह के अंतराल पर TET परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। Read More






























