BHOPAL. फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि शनिवार दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 1 फरवरी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।
मेष: आज भाग्य को अपने अनुकूल बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे और कुछ निर्णय स्वयं लेने होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।
उपाय: नदी में दीपदान करें, सेहत में सुधार होगा।
वृषभ: समय के साथ खुद को बदलने की जरूरत है। वैचारिक मतभेद में समय न गवाएं, नए कार्य की शुरुआत से ही सफलता मिलेगी।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन: आय में कमी को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन प्रॉपर्टी के पुराने विवादों का निपटारा होगा। कर्मचारियों के लिए दिन बेहतर रहेगा।
उपाय: किसी भी नदी में तिल और जौ प्रवाहित करें।
कर्क: दिन की शुरुआत संघर्ष और असहजता के साथ होगी, लेकिन दोपहर तक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारी वर्ग को शाम के समय लाभ के संकेत हैं।
उपाय: दीप जलाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सिंह: मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं, कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय: गौ-सेवा करें, लाभ होगा।
कन्या: आज बिजनेस में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन शुभ रहेगा और आशानुरूप कार्य संपन्न होंगे।
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
तुला: कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों के अच्छे संबंध उन्हें लाभ दिलाएंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार का ध्यान रखें। शाम तक शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
उपाय: अपने इष्ट देव का ध्यान करें।
वृश्चिक: आज का दिन विशेष फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में गतिशीलता आएगी। व्यापारियों को धैर्यपूर्वक निर्णय लेना लाभदायक होगा।
उपाय: श्री गणेश को दुर्वा अर्पित करें।
धनु: सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबार में नया आयाम स्थापित होगा, लेकिन परिणाम शाम तक दिखेंगे। माता-पिता का ध्यान रखें।
उपाय: शिव आराधना करें।
मकर: अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।
उपाय: सरसों के तेल का दीपक दक्षिण दिशा में जलाएं।
कुंभ: आत्मविश्वास के बल पर हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रॉपर्टी से लाभ के योग हैं।
उपाय: हनुमानजी के चरणों में जल अर्पित करें।
मीन: प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझेंगे और व्यक्तिगत अनुभवों से लाभ मिलेगा। धनवृद्धि के योग हैं। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें, सफलता मिलेगी।
उपाय: कुलदेवता का ध्यान कर दीपक जलाएं।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: आदिवासी आश्रम में गर्भवती हुई नाबालिग छात्रा, सालों से दुष्कर्म कर रहे थे दो छात्र