सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट (टॉर्च) जलाकर दुकान के अंदर घूम रहा था। उसने बड़े आराम से काउंटर से कीमती आईफोन निकाले और अपने पिट्ठू बैग में भर लिए। Read More
मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शवों पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की एक बोतल भी बरामद की है। Read More
ग्रामीणों और समाज के लोगों ने नेशनल हाईवे 49 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और निलंबन।पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी। Read More
शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। अगले 48 घंटे लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और बाइकर्स गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल और कोतरारोड़ क्षेत्रों में बनाए गए चेकिंग पॉइंट्स पर यातायात पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। Read More
टक्कर के कुछ ही मिनटों के भीतर दोनों गाड़ियों के केबिन में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर, जिसकी पहचान कमल प्रसाद (विपुल कंपनी के कर्मचारी) के रूप में हुई है, केबिन के भीतर ही फंस गया और उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। Read More
मामला तूल पकड़ने के बाद छात्रावास की वार्डन पूर्णिमा चौहान ने अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि रंगाई-पुताई के लिए मजदूर लगाए गए थे। वार्डन के मुताबिक, जब मजदूर काम खत्म करके चले गए थे, तब किचन का थोड़ा काम बचा था। उन्होंने कर्मचारी को साफ-सफाई के निर्देश दिए थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में प्यून ने छात्राओं से काम करवा लिया। Read More
शिकायत में बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान वह पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करती थी। वहीं उसकी पहचान पंकज यादव 30 वर्ष, निवासी सेंदरीबहार जिला जशपुर नगर से हुई, जो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था। Read More
रायगढ़ की सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने तमिलनाडु बोर्ड की फर्जी मार्कशीट के आधार पर डाकपाल पद पर नौकरी हासिल करने की कोशिश की थी। Read More
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे को कुएं में फेंका और फिर खुद नीचे उतरकर उसे पानी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहर के बीचों-बीच स्थित थ्री-स्टार होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में मसाज की आड़ में देह व्यापार का काला खेल चल रहा था। पुलिस ने सोमवार रात योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर स्पा संचालक और होटल मैनेजर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। Read More
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर में आपसी रंजिश के चलते एक स्कूली छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल छात्र का रास्ता रोककर उसे घसीट-घसीट कर मारा, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिगों समेत 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी का है, जहां एक किराए के मकान में पिछले काफी समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में मुख्य एजेंट और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। Read More
राशन कार्डों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण जिले के 70 हजार से अधिक राशन कार्ड धारकों का दिसंबर माह का राशन रोक दिया गया है। Read More
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जेपीएल (JPL) कोल खदान विवाद के दौरान महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और महिला थाना प्रभारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले के मुख्य आरोपी का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला और सिग्नल चौक से न्यायालय तक पैदल मार्च कराया। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में हुई हिंसक झड़प के दौरान महिला पुलिस कर्मी के साथ एक मारपीट का वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मी के न सिर्फ कपड़े फाड़े बल्कि उसे दौड़ा कर भी पीटा। महिला पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए उपद्रवियों के आगे हाथ पैर जोड़ती रही लेकिन उपद्रवियों का दिल नहीं पसीजा। Read More
रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी के जंगल में दो युवकों की लाश मिली है। दोनों युवकों का शव झाड़ियों में मिला है। मृतकों की पहचान रेगड़ा निवासी पुनीलाल यादव और गुलशन उरांव के रूप में की गई है। दोनों युवक मंगलवार शाम से लापता थे। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में जेपीएल को आवंटित कोल ब्लॉक के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। तमनार के सीएचपी चौक में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। Read More
गांव में संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद न्याय नहीं मिलने से नाराज एक महिला इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए परिवार समेत गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गई। देर शाम पुलिस की समझाइश के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। मामला रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। Read More
सड़क किनारे लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद की है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। Read More
रायगढ़ में संत गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने आरोपी विजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई और वहां से मरीन ड्राइव तक तकरीबन 100 मीटर तक मार्च कराया। आरोपी विजय राजपूत घटना के बाद से फरार था। Read More
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोल माइंस के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर गए हैं। दरअसल, रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ ब्लॉक में प्रस्तावित अंबुजा सीमेंट की कोल माइंस को लेकर ग्रामीण में आक्रोश भर गया है। कोल ब्लॉक के विरोध में धरमजयगढ़ ब्लाक के दो सौ से अधिक ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कंपनी की जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों के साथ धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया भी पहुंचे। Read More
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा कल यानी 16 सितम्बर को रायगढ़ से शुरू होगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सचिन पायलट तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायगढ़ में वोटा अधिकार यात्रा के दौरान सचिन पायलट न सिर्फ पद यात्रा करेंगे बल्कि इसके बाद देर शाम कोरबा में मशाल रैली में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे। कांग्रेस संगठन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। Read More
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसेकेला गाँव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी लोकेश्वर पटेल और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोकेश्वर ने पुरानी रंजिश और पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने नाबालिक बेटे की भी मदद ली थी। Read More
रायगढ़ में चल रहे चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर आज मंच परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे सिने पार्श्व गायक कैलाश खेर ने शनिवार को रायगढ़ में पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। कैलाश ने कहा कि ईश्वर ने मुझे ऐसी नेमत दी कि जिस संगीत को लेकर लोग मुझ पर हंसते थे, उसी में मुझे मुकाम हासिल हुआ है। Read More
BHILAI NEWS. भरतनाट्यम प्रस्तुति से ऐसा समां बाँधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 31 अगस्त को हुई इस गरिमामय प्रस्तुति में आद्या ने भारतीय इतिहास और शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं को जिस सहजता और शुद्धता से प्रस्तुत किया, उसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये भी पढ़ें:कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक…... Read More
RAIGARH NEWS. रायगढ़ में चल रहे 10 दिवसीय चक्रधर समारोह को लेकर एक और जहां स्थानीय कलाकार उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि समारोह में बाहरी कलाकारों पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं और स्थानीय... Read More
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक फिल्मी कहानी जैसी घटना सामने आई है। यहां पामगढ़ थाना क्षेत्र के तैनाद गांव निवासी 21 वर्षीय कौशल श्रीवास ने 40 लाख रुपए के बीमा की रकम पाने के लिए अपनी ही मौत का ड्रामा रच डाला। युवक ने नदी किनारे बाइक, कपड़े और मोबाइल छोड़ दिए ताकि लगे कि वह डूब गया है। इस घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल बन गया। Read More
रायगढ़ के जूट मिल इलाके में बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। जूट मिल इलाके में आरोपी युवक देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। आरोपी ने एक मजदूर परिवार के घर में घुसकर दुधमुंहे बच्चे को उठाकर ले जाने की कोशिश भी की। Read More
रायगढ़ पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि 7 जुलाई से लापता जयपाल सिंह सिदार की हत्या की गई थी। मामले में 3 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध जयपाल सिंह सिदार की मौत की वजह बना है। Read More
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हाथियों का आतंक फैला हुआ है। इससे सबसे ज्यादा रायगढ़, सरगुजा जैसे इलाके प्रभावित हैं। इस बीच, रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से 3 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गोसाईडीह में 3 साल के बच्चे को पटक-पटककर हाथी ने मार डाला। इसके बाद मोहनपुर में एक महिला को खेत में पटका। साथ ही हाथी ने घर की दीवार को ढहा दिया, जिसमें दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। Read More