इंदौर क्राइम ब्रांच ने संजय सेतु क्षेत्र से नहरू खान को 16.13 ग्राम अवैध एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.6 लाख रुपए है। आरोपी सस्ते दाम पर मादक पदार्थ खरीदकर नशेड़ियों को महंगे दाम पर बेचता था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Read More
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को पकड़कर 26.463 किलो अवैध गांजा जब्त किया। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है। आरोपी प्लेटफॉर्म 6 से तीन बैगों में गांजा ले जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। Read More
इंदौर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नया फार्मूला अपनाया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए जमीन पर गश्त और आसमान से ड्रोन निगरानी की जा रही है। डीसीपी आनंद कलादगी के निर्देश पर चंदन नगर क्षेत्र में ड्रोन से अपराधियों और नशेड़ियों पर नजर रखी जा रही है। सिरपुर तालाब क्षेत्र में निगरानी के दौरान तीन संदिग्ध पकड़े गए, जिनमें से एक गांजा पीते हुए मिला। अब पुलिस का यह हाईटेक अभियान लगातार जारी रहेगा। Read More
रतलाम में इंदौर एनसीबी ने नशे की दवा अल्प्राजोलम बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। किराए के गोदाम में चल रही इस अवैध लैब से करोड़ों की मशीनें और रासायनिक सामग्री जब्त की गई। दो आरोपी रूप सिंह चौहान और अभिजीत सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि नेटवर्क इंदौर से संचालित था और तैयार दवाएं कई राज्यों में भेजी जाती थीं। एनसीबी अब मास्टरमाइंड की तलाश में है। Read More