शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। Read More
भीड़ के हिंसक रवैये के बावजूद पुलिस टीम ने साहस का परिचय दिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों (विजय और विनोद) को गिरफ्तार कर पटेवा थाना पहुँचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें 6 महिलाएं शामिल हैं। Read More
पुलिस ने तस्करी में उपयोग की जा रही एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से कुल 2 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी महाराष्ट्र के सतारा और सोलापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। Read More
महंगाई के मुद्दे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपेक्षा से कम कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे थे। इसी बात को लेकर बैठक समाप्त होने के बाद जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष और एक पार्षद के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आपसी हाथापाई की नौबत आ गई। Read More
महासमुंद कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले घोड़ारी तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की महबूबा सहित हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आकाश सिंह नामक युवक का शव 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी के पास एक तालाब में तैरता हुआ मिला था। पुलिस ने शव की पहचान और हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। Read More
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों की लाशें दो अलग-अलग कमरे में मिली हैं। Read More