प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपी साहू, महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नाग और जिला उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा ने आरोप लगाया कि बुआई के महत्वपूर्ण समय में किसान खाद के लिए सोसायटियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि सरकार स्थिति संभालने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। Read More






























