रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को गृहमंत्री का निज सहायक बताकर लोगों को झांसा देते थे। करीब 15 लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी आईकार्ड और नियुक्ति पत्र बरामद किए हैं। Read More






























