बिजनौर में कैंसर पीड़ित व्यक्ति के इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से करीब 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि झाड़-फूंक और इलाज का भरोसा देकर उससे नकद और ऑनलाइन रकम ली गई। पति की हालत में सुधार नहीं हुआ तो महिला ने पुलिस से शिकायत की। मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। Read More






























