“चाकू चलाना पाप है, कानून हमारा बाप है…” धमतरी में पुलिस ने 4 चाकूबाजों का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस
धमतरी में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चार आरोपियों का सिर मुंडवाकर सदर बाजार समेत शहर के प्रमुख इलाकों में भ्रमण कराया गया। कार्रवाई का उद्देश्य अपराध और चाकूबाजी के खिलाफ सख्त संदेश देना बताया गया है। Read More






























