इंदौर पुलिस ने नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने के लिए 32 थानों में 64 ड्रग्स शिकायत पेटियां लगाई हैं। इन पेटियों को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है जहां कोई सीसीटीवी नहीं है, ताकि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रहे। हर सोमवार अधिकारियों की मौजूदगी में पेटियां खोली जाएंगी और दो दिन में कार्रवाई होगी। इस पहल के तहत पहली सफलता राजेंद्र नगर थाने को मिली, जहां एक गांजा सप्लायर पकड़ा गया। Read More































