जंतर-मंतर के लंबे आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। CJP ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। Read More
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सचिन शर्मा की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, हालात बिगड़ने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं रहा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। Read More
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि पार्टी ने केंद्र सरकार के इस आश्वासन के बाद अपना देशव्यापी आंदोलन स्थगित किया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। उनका कहना है कि अब सरकार अपने आश्वासन से पीछे हट रही है। इसे उन्होंने देश के लाखों युवाओं के भरोसे के साथ धोखा बताया। Read More
आंदोलन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार के साथ तीन चरणों में हुई बातचीत के बाद सहमति बनी। उनके अनुसार सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमों की वापसी तथा नीट प्रभावित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग स्वीकार कर ली है। Read More
प्रदर्शन स्थल पर 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगे, राष्ट्रगान गाया गया और पेपर लीक विवाद के तनाव में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। Read More