बिलासपुर जेल में कैदी की मौत से हड़कंप! जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदने से गई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जेल परिसर में गैसीफायर प्लांट संचालित है, जहां लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है। इसी गैस का इस्तेमाल जेल की रसोई में बंदियों का भोजन पकाने के लिए किया जाता है। बुधवार को प्लांट की भट्ठी चालू थी। इसी दौरान कैदी राहुल अचानक वहां पहुंचा और देखते ही देखते जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। Read More







































