मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Read More
भाटापारा में गाय के बछड़ा को काटने का प्रयास करने वाले इमरान कुरैशी को मुस्लिम समाज ने समाज से बाहर कर दिया है। साथ ही यह सर्व सम्मति से मुस्लिम समुदाय ने निर्णय लिया है कि, आरोपी और आरोपी के परिवार से समाज कोई व्यवहार नहीं करेगा। भाटापारा जमात खाने में मुस्लिम समाज की बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णया लिया गया है। Read More
भाटापारा में बछड़ा को हलाल करने का प्रयास किए जाने के मामले को लेकर पूरे प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। वहीं अब मुस्लिम समाज के लोग आगे आकर कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। मुस्लिम समाज ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बात को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा आज पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है। Read More
भाटापारा में गाय के बछड़े को हलाल करने का मामला गरमा गया है। आज हिन्दू संगठन एवं गौ सेवकों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। हिन्दू संगठन एवं गौ सेवकों ने यहां पर घटना स्थल हटरी बाजार को बंद कराया है। इसके साथ ही नगर में रैली निकलकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के नारे लगाए। भाटापारा शहर थाना का घेराव किया गया है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। Read More
नगर पालिका भाटापारा में 2 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए वाहनों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ Read More
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गांजे की खपत इतनी है कि अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पूर्ति करनी पड़ती है।19 किलो गांजे के साथ झांसी निवासी एक आरोपी गिरफ्तार।
Read More