जगदलपुर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल ने स्वयं को चोटिल कर लिया। जानकारी के अनुसार, मां के निधन के बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में थीं। Read More
बीजापुर में नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। इस ऑपरेशन में DRG और STF के जवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि कुछ नक्सली भागकर तारलागुडा मार्ग की ओर आ गए थे। Read More
चोरी के मामले में बस्तर पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने बस्तर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। बस्तर पुलिस ने इन्हे पकड़कर चोरी के मामलों का खुलासा कर रही है। इनके पास से कई चोरी किए सामान भी बरामद किए गए हैं। Read More
केशकाल शहर की जर्जर सड़क को लेकर अब नगरवासियों के सब्र का बांध टूट चुका है।जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और अधिकारियों की उदासीनता के कारण अब जनता आंदोलन के मूड में नजर आ रही है। लोगों ने बैठक कर 5 नवम्बर को नगर बन्द करने व 8 नवंबर को एनएच 30 में चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया है। आज सोमवार को सैकड़ों की संख्या में व्यापारी संघ और नगरवासियों ने मिल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। Read More
राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। Read More
बस्तर में आज फिर से तीन जिलों में 78 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं गढ़चिरौली में सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने 60 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। हालाकि पुलिस के सामने गढ़चिरौली में एक दिन पहले ही इन नक्सलियों ने सरेंडर किया था जिसमें सीसी मेंबर भूपति का नाम भी शामिल हैं। Read More
बस्तर दशहरे में शामिल होने आए देश के गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दशहरा के मुरिया दरबार में स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और 31 मार्च 2026 तक बस्तर के हर गांव में बिजली पानी सड़क पहुंचे, इसके लिए वह पूरी शिद्दत से कम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद का खात्मा तय समय पर तय है और इसके लिए आम लोगों को भी मिलकर काम करने की जरूरत है, जिससे बस्तर का विकास हो सके। Read More
बीजापुर जिले में थाना उसूर क्षेत्र के ग्राम पुजारीकांकेर में माओवादियों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात माओवादियों ने ग्रामीण मड़कम भीमा के घर पर पहुंचकर उसे मुखबिरी का आरोप लगाते हुए बाहर बुलाया और धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। Read More
बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी में पिछले 24 घण्टे से लगातार रुक रुक कर जाम की स्थिति बनी हुई है। इस जाम में बस्तर दौरे पर आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक लता उसेंडी, विधायक विनायक गोयल, बस्तर आईजी, कोंडागांव एसपी समेत कई एम्बुलेंस व यात्री बसें घण्टो तक जाम में फंसे रहे। Read More
बस्तर शांति समिति ने आज राजधानी रायपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का विरोध किया है। राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने सांसदों से यह अपील की है कि बी सुदर्शन रेड्डी को किसी भी प्रकार का समर्थन ना दिया जाए। Read More
दुर्ग रेलवे स्टेशन में वूमेन ट्रैफिकिंग का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने आज तीन लोगों को पकड़वाने में सफलता प्राप्त की है। तीनों युवतियों और परिजनों के बयान के आधार पर जीआरपी पुलिस ने इस मामले में जांच उपरांत मानव तस्करी का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय तो वहीं युवतियों को सखी सेंटर भिजवा दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में एक ही दिन में कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें कई वांछित, इनामी और उच्च पदस्थ नक्सली शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली अब हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प ले चुके हैं। Read More
जगदलपुर के एक युवक को ठगना ठग गिरोह को ही भारी पड़ गया है। ठगी के बड़े मामले में साइबर ठग गिरोह का मास्टरमाइंड और अन्य 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने 46 मामलों में लोगों से करीब 1 करोड़ 15 रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। Read More
लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर्यटन केंद्र में जमकर बवाल देखा गया है। लोहंडीगुड़ा एसडीएम नीतीश वर्मा ने समिति द्वारा संचालित नाका को अवैध बताते हुए सील कर दिया। Read More
रायपुर—जगदलपुर के बीच 140 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण अब रेल मंत्रालय करेगा। 3513.11 करोड़ रुपए की लागत से इस रेल लाइन का काम पूरा किया जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर के पारंपरिक पर्व पंडुम में शामिल होने आ रहे हैं, और इस दौरान वे मां दंतेश्वरी के दर्शन भी करेंगे। Read More
नारायणपुर के थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत कैम्प कुतूल से आईटीबीपी, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु कुतुल एवं नवीन कैम्प बेड़माकोटी के मध्य रवाना हुई थी। Read More
सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि ''बस्तर जिले में चांदामेटा से कोलेंग के बीच मिनी ट्रक के पलटने से 4 ग्रामीणों के निधन और 29 लोगों के घायल होने की खबर हृदय विदारक है। Read More
सुकमा जिल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों का आतंक सामने आया है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। बीती रात नक्सलियों ने युवक को अगवा किया था। Read More
कलेक्टर्स-एसपी कांफ्रेंस के बाद सीएम विष्णुदेव साय सख्त तेवर में दिख रहे हैं। इस बीच, आज यानी 14 सितंबर को देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। Read More
गृहमंत्री ने कहा कि नियद नेल्ला नार नाम से योजना लाकर सरकार ने गांव में सड़क ,स्वास्थ्य, पानी की सुविधा शुरू कर समानता और विकास का वातावरण तैयार कर दिया है। Read More