कार्यशाला के दूसरे दिन दो विशेष विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में ‘एआई एज’ विषय पर आईबीएस, तेलंगाना के मुख्य प्रबंधक संजय आशाटकर ने शोध और डेटा विश्लेषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग को उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए बताया कि शोध कार्य और डेटा विश्लेषण को अधिक प्रभावी बनाने में एआई किस तरह उपयोगी साबित हो सकता है। Read More






























