दुर्ग जिला न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती बलवीर कौर चौहान की भिलाई के हाईटेक अस्पताल में माइनर ऑपरेशन के दौरान हुई संदेहास्पद मौत पर जिला अधिवक्ता संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। Read More































