यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले मृतक गनपतीलाल भगत (50) के दामाद सोनसाय उरांव ने सूचना दी कि उसके ससुर का शव किराये के कमरे में पड़ा है। शव के गले में कपड़ा बंधा था और बाईं कलाई पर कट का निशान था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। Read More










































