मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप, जो कि सीमेंट-रेत व्यवसायी और कांग्रेस नेता हैं, ने आरोप लगाया है कि यह हत्या रेत कारोबार को लेकर उपजी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में रेत के व्यवसाय में सक्रिय हुआ था और परिवार ने एक हाइवा और जेसीबी भी खरीदी थी। प्रत्यक्षदर्शी बहन प्रेरणा कश्यप के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले भी तीन युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने घर आए थे। Read More






























