BILASPUR NEWS. बिलासपुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा करते हुए बिहार चुनाव परिणाम के बहाने CM ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस अब फ्यूज बल्ब हो गई है। हार- हार के कांग्रेसी बौखला गए हैं। जब हार जाते हैं तो चुनाव आयोग, EVM पर प्रश्न खड़ा करते हैं।

सीएम ने कहा कि देश की जनता का विश्वास कांग्रेसी खो चुके हैं। बिहार की जनता ने सुशासन पर, मोदी नीतीश और NDA पर विश्वास जताया है। अब बिहार में विकास की गंगा बहेगी। आगे CM ने धान खरीदी पर कहा, पूरे प्रदेश में आज से धान खरीदी की शुरुवात हो गई है। इस साल भी हम किसानों का पूरा धान खरीदेंगे।

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने लगभग 329 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने इस दौरान कोनी स्थित नवनिर्मित संभागायुक्त कार्यालय का भी उद्घाटन किया। CM इसके बाद पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में सीएम साय ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज का ख्याल रखते हैं। हमारे जनजातीय समाज के लोगों ने देश की आजादी में योगदान दिया था, लेकिन उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में जगह नहीं दी गई। पीएम मोदी ने उन्हें वो जगह दिलाई। देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के बेटा को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ये समाज के लिए बड़ा गौरव है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने जनजातीय समाज को पहचान दिलाने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड राज्य का भी निर्माण उन्होंने किया।
आगे CM ने समाज की मांग पर बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगाने, बिरसा मुंडा चौक की स्थापना करने, लालखदान ओवरब्रिज का नाम शहीद वीरनारायण सिंह के नाम से रखने और 300,200 सीट की जनजातीय पोस्ट मीट्रिक छात्रावास व कोटा क्षेत्र में समाज के लिए भव्य सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की।
सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत कांग्रेस के विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
bilaspur news, cg cm vishnudev sai, Chhattisgarh News, CM Sai attacks Congress, makes several announcements, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, आदिवासी समाज के बेटा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज, पीएम नरेंद्र मोदी, बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला




































