BILASPUR NEWS. बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गौरव शास्त्री नामक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव सिर और धड़ से अलग-अलग मिला। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें गौरव ने लिखा—जिससे प्यार किया, उसी ने धोखा दिया।
शनिवार शाम गौरव घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था। उसने घर से निकलने से पहले सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। रात करीब 12 बजे आल्कापुरी के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली।
गौरव के पिता अशोक शास्त्री ने बताया कि बेटा हाल ही में नोएडा से लौटा था और लंबे समय से तनाव में था। उसने व्हाट्सएप ग्रुप में भी आत्महत्या का जिक्र किया था। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि शव के सिर और धड़ रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
लव स्टोरी और फिर टूटा भरोसा
नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात एक युवती से हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लेकिन बाद में हालात बिगड़ गए। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर जेल से बाहर आया था। तभी से वह गहरे डिप्रेशन में था। घर वाले समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह जेल जाने और धोखे की बात भूल नहीं पा रहा था।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि शव के सिर और धड़ रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।