BILASPUR NEWS. चरित्र शंका के चलते पहले भी कई अपराध हुए है। शहर में भी एक युवक पर अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के कारण मटन काटने वाले धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोट आयी है। हमला होने के तुंरत बाद घायल युवक जमीन पर गिर गया। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
ये भी पढ़ेंःभांजी के तर्पण के दौरान मामा को भी मौत ने लीला, पानी ने ले ली मामा-भांजी की जान
बता दें, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद मोबिन को अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के चलते काफी लड़ाई के बाद वह मायके चली गई थी।
घायल युवक का नाम जसपाल साहू है जो दूध बेचने का काम करता है। आरोपी को जसपाल साहू व उसकी पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका था। इसी वजह से उसने जसपाल पर हमला किया।
जसपाल पर हमला करने के बाद आरोपी मोबिन अपनी पत्नी के मायके तिफरा उसके घर गया लेकिन आरोपी हमला करता उससे पहले ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ की गई तब उसने पुलिस को चरित्र शंका होने की बात स्वीकार किया और बताया कि जसपाल के साथ पत्नी के गलत संबंध होने की शंका पर ही इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
मटन काटने का था हथियार
आरोपी मोहम्मद मोबिन ने घायल युवक को मारने के उद्देश्य से ही हमला किया। हमले में आरोपी ने मटन काटने वाला हथियार का प्रयोग किया। घायल युवक के गर्दन के पास हमला किया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया। फिलहाल घायल युवक की हालत नाजूक बनी हुई है।