KORIYA NEWS. कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा नामक बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन ने एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से दस किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है।


कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में एक प्रेस कांफ्रेंस की। कलेक्टर ने बताया कि इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री और मुर्गा, अंडा आदि के बाजार और दुकाने बंद कर दी गई है।

वहीं डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि एक दिन पहले ही रात में 2,487 नग व्यस्क पेरेंट्स स्टॉक मुर्गे/ मुर्गियां, 2,448 पाले गए बटेर पक्षियों, 9,998 नग कुक्कुट चूजों, 19095 कुक्कुट अंडे, ,200 बटेर अंडे और 7500 किलो कुक्कुट आहार को विनष्टीकरण किया गया है।

ये भी पढ़ेंःDJ बाक्स का कहर, बाक्स के टकराने से गिरा मकान का छज्जा, 10 घायल 1 की मौत
बर्ड फ्लू के दौरान क्रय- विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें, क्योंकि इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है ।

ये भी पढ़ेंः25 लाख की इनामी संपादक ढेर, नक्सलियों की मैग्जीन प्रभात पत्रिका के लिए करती थी काम

उपसंचालक पशु चिकित्सा विभा सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी । यहां बता दें कि इसके पहले 2019 में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं । लोगो के द्वारा बदबू के चलते हेचरी को शहर से बाहर करने की मांग भी की जा रही है लेकिन अब तक इस पर निर्णय नही लिया जा सका है।




































