RAIPUR/ KONDAGAON NEWS. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 45.52% वोटिंग हुई है। इसमें पुरुष 43.50 परसेंट, 46.12% महिला और 5.77 परसेंट अन्य ने मतदान किया। CM विष्णुदेव साय के समधी समेत 6 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच, कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक ने करीब 1 घंटे कतार में लगकर मतदान किया है। यह दृश्य देखकर स्थानीय ग्रामीण भी उनकी इस सादगी के कायल हो गए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज यानि 17 फरवरी को जनपद पंचायत कोण्डागांव में मतदान प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। कोण्डागांव जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। एसपी अक्षय कुमार ने ग्राम पंचायत चिखलपुटी के मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। आम नागरिकों की तरह उन्होंने भी अपनी बारी का इंतजार किया और करीब 1 घंटे तक लाइन में लगने के बाद अपना वोट डाला।
ये भी पढ़ें: WhatsApp में अब खुद बना सकेंगे अपनी यूनिक थीम, कलर बदलना होगा आसान…जानें पूरा प्रोसेस

Mile stone Academy Bhilai
इस दौरान उन्होंने कहा कि मताधिकार हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक ने आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हर मतदाता को मतदान के महत्व को समझना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: सारंगढ़ में सनसनीखेज गोलीकांड के 7 आरोपी गिरफ्तार, दो बंदूक सहित 18 जिंदा कारतूस जब्त
ये भी पढ़ें: दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस ने 97 लोगों को हिरासत में लिया