RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने आईपीएस अरुण देव गौतम को नया डीजीपी नियुक्त किया है। गृह विभाग की ओर से नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अरुण देव गौतम 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अरुण देव गौतम का पुलिस सेवा में एक लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है। उन्होंने विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
पुलिस विभाग में वह अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। अरुण देव गौतम की नियुक्ति से राज्य के सुरक्षा तंत्र के अधिक मजबूत होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। गृह विभाग ने अरुण देव गौतम की नियुक्ति के संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया। विभाग के मुताबिक, डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद अरुण देव गौतम की नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ें: हमले के बाद इस फिल्म से सैफ अली खान कर रहे वापसी, इस लुक को देकर हो जाएंगे हैरान
बता दें कि छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया। इससे पहले उन्हें दो बार सेवा विस्तार मिल चुका था।
ये भी पढ़ें: अवैध कोयला लेवी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, सूर्यकांत तिवारी समेत कई आरोपियों की 100 से अधिक चल अचल संपत्ति कुर्क
ये भी पढ़ें: केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के लिए मिले 6925 करोड रुपए, अंदरूनी क्षेत्रों तक होगा रेल का विस्तार
अरुण देव गौतम की गिनती एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में होती है। उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। साल 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के लिए अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक मिला था। इसके अलावा, उन्हें साल 2010 में भारतीय पुलिस पदक और साल 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री साय से मिले अशोक जुनेजा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर अशोक जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित गुप्ता और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।