NEW DELHI. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस साल जून तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी नई सॉफ्टवेयर प्रणाली, EPFO 3.0 लॉन्च करने है। इतना ही नहीं लॉन्च के बाद EPFO अपने सदस्यों को ATM कार्ड जारी करेगा। इसमें बैंकिंग सिस्टम्स की तरह सारी सुविधाएं सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही वेबसाइट इंटरफेस को और अधिक यूजर फ्रैंडली बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनवरी 2025 के अंत तक वेबसाइट और सिस्टम को अपडेट कर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) सदस्यों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए EPFO 3.0 पूरी तरह से तैयार है। इसका मकसद नई सुविधाओं को शुरू करना और प्रक्रियाओं को आसान बनाना है, जिससे कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति निधि पर अधिक कंट्रोल मिल सके। ATM कार्ड की मदद से कर्मचारी अपनी EPF बचत को फाइनेंशियल इमरजेंसी पर उपयोग कर सकेंगे। श्रम सचिव सुमिता डावरा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि EPFO के उपभोक्ता साल 2025 तक ATM के माध्यम से अपने PF अकाउंट से विथड्रावल कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: 30 दिन बार भी Pushpa 2 की चल रही आंधी, इस रिकॉर्ड से बस इतनी दूर…जानिए कलेक्शन
EPFO के सदस्य एटीएम का इस्तेमाल करके अपने भविष्य निधि (PF) से कुल शेष राशि के 50% तक ही निकाल सकेंगे। EPFO पेंशन कंट्रीब्यूशन में अधिक सुगम बनाने के लिए नई योजना लागू कर सकता है। इसमें कर्मचारियों के पास कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में मौजूदा 12 प्रतिशत सीमा से अधिक या कम कंट्रीब्यूशन करने का ऑप्शन होगा।
ये भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव… रायपुर में इन तारीखों को होगी आरक्षण की प्रक्रिया, पंच से अध्यक्ष पदों के लिए चलेगी प्रक्रिया
मोबाइल ऐप भी होगा लाँच
EPF खातों के लिए ऐप भी लाँच किया जायगा। इसकी मदद से EPFO के सदस्य अपने PF अकाउंट को मॉनिटर कर सकेंगे। वो अपने खाते में आने वाले मंथली कंट्रीब्यूशन पेंशन फंड से लेकर पूर्व की नौकरियों के कंट्रीब्यूशन आदि सभी की जानकारी पा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि से मारपीट, सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने