BILASPUR NEWS. एसईसीएल परिवार लगातार सेवा कार्य करती रहती है। कभी दिव्यांगों की सहायता तो कभी महिलाओं को रोजगार की दिशा में प्रेरित करते हुए रोजगार प्रदान करता है। अब कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्रद्धा महिला मंडल ने 262 निविदा कामगारों को कंबल का वितरण किया है।
बता दें, एसईसीएल की श्रद्धा महिला मंडल ने कंबल वितरण का कार्य किया। कार्यक्रम नेहरू शताब्दी नगर स्थित तुलसी उद्यान में यह कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने कहा कि श्रद्धा महिला मंडल हमारे मेहनती निविदा कामगारों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।
ये भी पढ़ेंःभिलाई में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते एसीबी के हाथ चढ़े पटवारी और कोटवार
इस वर्ष हम देख रहे हैं कि ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और हमें आशा है कि हमारे इस प्रयास से हमारे इन निविदा कामगार भाइयों-बहनों को लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंःरूंगटा आर-1 फार्मेसी की उपलब्धि, बना प्रदेश का पहला नैक A ग्रेड कॉलेज
इस दौरान कंबल मिलने पर निविदा कामगारों के चेहरे पर खुशी झलकती नजर आयी। सभी ने इसके लिए श्रद्धा महिला मंडल को धन्यवाद किया। इस अवसर पर इप्शिता दास, हसीना कुमार, विनिता जैन सहित कमेटी मेंबर और मंडल की सदस्य उपस्थित रही।