राजनांदगांव। जिले से एक बड़ी खबर मिली है। यहां के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र (Thelkadih police station area) के गतापार कला कला में 71 बच्चे बीमार हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सभी को फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) की वजह से भर्ती कराया गया है, जिसमें 47 बच्चे 17 साल तक के हैं। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा (Collector Taran Prakash sinha) ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों की तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से बेहतर इलाज करने को भी कहा है।
जानकारी के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। वहीं कुछ बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिय गया है। ठेलकाडीह थाना प्रभारी सतीश पुनिया (station in-charge Satish Punia) के मुताबिक गतापार कला में कल साप्ताहिक बाजार में बच्चों ने गुपचुप और भेल खाई थी|इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। आज सुबह से ही उल्टी-दस्त शुरू हो गई, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हुई, तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
(TNS)