BILASPUR NEWS. नशे का कारोबार शहर में खूब फल-फूल रहा है। वैसे तो शहर में कई हुक्का बार संचालित है। जहां पर समय-समय पर कार्रवाई पुलिस करती रहती है लेकिन इन सबके बाद भी युवाओं को नशे की गिरफ्त में ले जाने घर में भी हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की गई। हुक्का की सामग्री, तंबाकु उत्पाद सहित 11 आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।
ये भी पढ़ेंःट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत, छात्रा को एक साल से कर रहा था प्रताड़ित
बता दें, शहर के वसुंधरा नगर में एक मकान में संचालित अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वसुंधरा नगर के मकान मालिक अजय कुमार के घर में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने वसुंधरा नगर में छापामार कार्रवाई की।
पुलिस ने छापे के दौरान पाया कि हुक्का बार का संचालन श्रीकांत प्रजापति, वेदांत शुक्ला और विनोद ठाकुर कर रहे थे। इसके लिए 400 रुपये का चार्ज प्रति घंटे के तौर पर लिया करते थे। साथ ही पुलिस को यह भी जानकारी मिला कि मकान मालिक को प्रत्येक ग्राहक से कमीशन भी दिया जाता था।
11 आरोपी हुए गिरफ्तार
हुक्का बार में छापामार कार्रवाई के दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें श्रीकांत प्रजापति उम्र 32 वर्ष, वेदांत शुक्ला उम्र 32 वर्ष, विनोद ठाकुर उम्र 28 वर्ष, प्रिंस कश्यप् उम्र 25 वर्ष, शौर्य कश्यप उम्र 18 वर्ष, शुभम माखिजा 24 वर्ष, अरनव मिश्रा उम्र 18 वर्ष, राज कश्यप उम्र 24 वर्ष, दक्ष कश्यप उम्र 18 वर्ष, विनीत ऐलानी उम्र 22 वर्ष, अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हुक्का सेट, डिब्बे फ्लेवर युक्त तंबाकू, 8 पेटी चारकोल प्रत्येक 20 किलोग्राम, एक बोरी टिशू पेपर और फिल्टर, कोयला जलाने वाला फिल्टर, कोयला जलाने वाला हीटर व नगद 18500 रुपये भी जब्त किया गया।