BILASPUR NEWS. स्मार्ट सिटी 2.0 के तहत बिलासपुर नगर निगम को भी चुना गया है। इसके तहत ही शहर में कई प्रोजेक्ट व डेवलपमेंट के कार्य चल रहे हैं। वहीं स्मार्ट सिटी के तहत ही ई-बस सेवा भी न्यायधानी में स्वीकृत है। इसके लिए निगम प्रशासन को 11 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिल गई है। मार्च व अप्रैल तक लोगों को ई-बस सेवा का लाभ मिल सकता है।

बता दें, नगर निगम बिलासपुर को स्मार्ट सिटी 2.0 के तहत 50 ई-बस मिलने वाली है। इन बसों के लिए केन्द्र सरकार ने टेंडर भी कर दिया है और माना जा रहा है कि ये बसे बिलासपुर मार्च तक यहां पहुंच जाएंगी। इसके लिए केन्द्र से नगर निगम प्रशासन को 11 करोड़ की राशि की भी स्वीकृति मिली है। बताया जा रहा है इस राशि से इलेक्ट्रानिक बसों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य कई कार्य कराने है। इसके लिए भी निगम प्रशासन में जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंःमोबाइल खरीदने पहुंची दुकान, संचालक को बातों में फंसा महंगे मोबाइल लेकर हुई फरार
कोनी में बनेगा चार्जिंग स्टेशन
नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में आने वाले समय में 50 ई-बसें चलने वाली है। इसके लिए निगम प्रशासन को भी डेवलपमेंट के लिए राशि स्वीकृत हो गया है। इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन कोनी में तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चार्जिंग स्टेशन निगम प्रशासन व सीएसईबी मिलकर डेवलप करेगी।

ये भी पढ़ेंःCGPSC के नतीजे जारी…242 उम्मीदवार बनेंगे अफसर, फरवरी और जून में हुई थी मेंस परीक्षा
पर्यावरण व लोगों को राहत
ई-बसों के चलने से पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। वहीं लोगों को भी यातायात में सुविधा होगी और कम दाम में अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच सकेंगे।


































