BILASPUR NEWS. करंट के चपेट में आने से बीते दिनों हाथियों के मौत की खबर आयी थी। वहीं घर का काम करते हुए भी करंट की चपेट में आने की कई घटनाएं होती है। शहर के सकरी क्षेत्र में गर्भवती महिला के करंट के चपेट में आने से मौत हो गई है।

ये भी पढ़ेंःजीजा के गले में रुपयों की पोटली देख बदली साले की नीयत, घर घुसकर उतार दिया मौत के घाट
बता दें, मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां पर गर्भवती महिला की मौत करंट के चपेट में आने से हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतिका सरिता केंवट प्रसव के लिए अपने मायके आयी हुई थी। इस दौरान वह पानी भर रही थी। इसके लिए वो टुल्लू पंप को उठाकर रख रही थी। अचानक से टुल्लू पंप से करंट लग गया और महिला उसके चपेट में आ गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजनों ने उपचार के लिए लेकर सिम्स पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में महिला के साथ ही उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंःछठ महापर्व 5 से होगा शुरू, घाट पर कलेक्टर-एसपी पहुंचकर देखी व्यवस्था
तीसरी बार मां बनने जा रही थी महिला
बताया जा रहा है कि सरिता केंवट की दो बेटियां है। वहीं वह तीसरी बार मां बनने जा रही थी। उसका पति श्रवण केंवट कोलकाता में नौकरी करता है। इसी वजह से सरिता अपने मायके प्रसव के लिए आयी हुई थी। करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंःअधेड़ के शव मिलने से फेली सनसनी, शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका
करंट से होती है कई मौत
करंट के चपेट में आने से मौत होने की कई घटनाएं होती है। बीते 6 माह पूर्व प्रेस कर्मी का बेटा कुलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट आ गया था और उसकी मौत हो गई थी। इसी तरह से और भी कई करंट के मामले सामने आए है।




































