BILASPUR NEWS. बीते दिनों तोरवा जगमल चौक में अवैध पटाखा गोदाम भीषण आगजनी की घटना से प्रशासन सतर्क हो गया हैं। अब सख्ती बरतते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार पूरे जिले के पटाखा दुकानों की सघन जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा मानको के साथ ही दुकानों के लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागज भी जांच किए जा रहे हैं।

बता दें, शहर में पटाखा गोदाम में भीषण आगजनी के घटना के बाद टीम बनाकर सख्त रूप से जांच कर रही हैं। अब किसी भी पटाखा व्यवसायी व लापरवाही बरतने वाले व्यापारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। एसडीएम पीयुष तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने टीम गठित की है। कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से पूरे शहर और आस-पास के इलाकों में पटाखा दुकानों की जांच के निर्देश जारी किए है।

ये भी पढ़ेंः दातून तोड़ने के दौरान सियार ने किया ग्रामीणों पर हमला, 4 घायल
इस निर्देश के तहत एसडीएम के नेतृत्व में तहसीदार, अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम ने बिलासपुर के खपरगंज और जूनी लाइन स्थित पटाखा दुकानों पर छापेमारी की और व्यापक जांच की। जांच के दौरान दुकानदारों से उनके अनुज्ञप्ति लाइसेंस की पुष्टि की गई और यह देखा गया कि उनके पास मौजूद स्टॉक उचित मात्रा में है या नहीं। साथ ही य भी सुनिश्चित किया गया कि पटाखों का भंडारण उचित सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जा रहा है या नहीं। यदि किसी दुकन में अनियमितता पायी गई। तो तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ेंः काम दिलाने का झांसा देकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से ठग लिए 1 लाख रुपये, पढ़ें पूरी खबर
जय गणेश ट्रेडर्स का लाइसेंस संस्पेड
जय गणेश ट्रेडर्स में भीषण आग के बाद गोदाम, भंडारण, लाइसेंस की जांच एसडीएम पीयूष तिवारी के द्वारा पेट्रोलियम एण्ड एक्सप्लाोसिव सेफ्टी आर्गेनाइजेशन से कराई गई। जांच में लिमिट से अधिक मात्रा में भंडारण तथा सुरक्षा उपकरणों की अपर्याप्त व्यवस्था की पुष्टि की गई। इसी आधार पर जय गणेश ट्रेडर्स तोरवा नाका चौक पटाखा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है तथा प्रोपराइटर को कारण बताओं नोटिस देकर 21 दिनों का समय दिया गया गया। नोटिस में संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा।




































